{"_id":"65d26a3aba94b7b4c8044e94","slug":"bagads-road-is-rough-asphalt-is-not-being-laid-since-last-six-years-nainital-news-c-238-1-shld1020-103078-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बगड़ की सड़क उबड़-खाबड़, छह साल से नहीं हो रहा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बगड़ की सड़क उबड़-खाबड़, छह साल से नहीं हो रहा डामर
Mon, 19 Feb 2024 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल का समीपवर्ती पंगोट तल्ला बगड़ क्षतिग्रस्त मार्ग
नैनीताल। पंगोट-तल्ला बगड़ मोटर मार्ग खस्ताहाल है। नैनीताल से सिर्फ 20 किमी दूर स्थित होने के बावजूद इस सड़क का छह साल से डामरीकरण नहीं हो पा रहा है। यहां हर साल सैलानियों का जमावड़ा लगता है। उन्हें उबड़-खाबड़ सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है।
सैकड़ों सैलानी यहां बने रिजॉर्ट और होम स्टे में ठहरकर नैसर्गिंक सौंदर्य के दीदार करते हैं लेकिन उन्हें छह किमी का सफर परेशानी के साथ तय करना पड़ता है। वर्ष 2018 में इस सड़क पर डामरीकरण हुआ था। अब सड़क पर रोड़े और मिट्टी ही शेष बची है। कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
अब मार्च का वादा
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सड़क का डामर उखड़ने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सड़क का दो किलोमीटर हिस्सा बहुत खराब है जिसमें डामरीकरण के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत है। टेंडर हो चुके हैं। मार्च से सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों की पीड़ा
तारा सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने कई दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के दौरान सड़क चलने लायक नहीं होती। डामर उखड़ने के बाद सड़क के उबड़-खाबड़ होने के चलते हादसे होने का भी डर लगा रहता है।
निवासी दीपक टम्टा ने बताया कि सड़क में डामर उखड़ने के बाद रोड़े व पत्थर बिखरे हुए हैं जिनमें कई बार कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए हैं। इस सड़क की सुध ली जानी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता टीका सिंह ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के चलते गर्भवती महिलाओं को वाहनों से ले जाने में दिककतों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन केंद्र होने के बावजूद प्रशासन को सड़क की यह हालत नजर नहीं आ रही है।