{"_id":"2c7b9bcbda7e588493f39257a03525b7","slug":"badrinath-s-responsibility-to-kumaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ की जिम्मेदारी कुमाऊं को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ की जिम्मेदारी कुमाऊं को
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। कुमाऊं के कार्यालयों को बदरीनाथ धाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग जोशीमठ में चेकपोस्ट भी खोलेगा। जोशीमठ से बदरीनाथ तक शटल सेवा भी संचालित की जाएगी।
विभागीय अफसरों के अनुसार बेहतर संचालन, नियंत्रण के लिए देहरादून, पौड़ी, ऋषिकेश के परिवहन कार्यालयों केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदरीनाथ धाम का जिम्मा कुमाऊं (हल्द्वानी और अल्मोड़ा संभाग) को मिला है। आरटीओ एसके सिंह ने बताया कि इसके तहत जोशीमठ से बदरीनाथ को शटल सेवा चलेगी।
यहां पर विभाग की चेकपोस्ट भी होगी। जहां पर कुमाऊं के कार्यालयों से प्रवर्तन दल को तैनात किया जाएगा। पूर्णागिरी धाम में भी मेला चल रहा है, जिसके लिए एक प्रवर्तन दल को वहां पर भी तैनात किया गया है। टूरिस्ट सीजन को देखते हुए भी आवश्यक तैयारी की जा रही है। ब्यूरो