फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BA student misdeed in Haldwani

CRIME: हल्द्वानी में बीए की छात्रा से दोस्त और उसके साथियों ने किया दुष्कर्म...बनाया वीडियो; एक महिला भी शामिल

Sat, 03 Aug 2024 07:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
BA student misdeed in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार युवक समेत एक महिला पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन; जानिए क्या बोले विधायक महर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर पर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई। पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,328,342,323 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-उमेश कुमार मलिक, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed