फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Award winning winners in Ramnagar

हल्द्वानी के खिलाड़ियों का डंका

Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Award winning winners in Ramnagar
रामनगर में विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। एमपी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को हल्द्वानी के खिलाड़ी छाए रहे। हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने सभी छह वर्गों में जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बालिका वर्ग सीनियर के फाइनल में हल्द्वानी की कृति जोशी ने कोटाबाग की शीतल टम्टा को 2-0 से, जूनियर वर्ग के फाइनल में हल्द्वानी की ही तितिक्षा सुयाल ने कोटाबाग की तृप्ति पांडे को 2-0 से, सब जूनियर वर्ग में हल्द्वानी की श्रेया सुयाल ने हल्द्वानी की ही श्रेया टम्टा को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


बालक वर्ग सीनियर के फाइनल में हल्द्वानी के अंकित ने हल्द्वानी के ही आर्यन को 3-0 से, जूनियर वर्ग में हल्द्वानी के भावेश पांडे ने हल्द्वानी के ही अनुराग भट्ट को 2-0 से और सब जूनियर वर्ग में हल्द्वानी के पार्थ तिवारी ने हल्द्वानी के ही मानस जोशी को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। नवीन जोशी, आरिफ, पीपी गरजोला निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में कार्बेट बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष गणेश रावत और प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुुुभकामनाएं दीं। वहां राहुल पवार, चंचल सिंह बसेड़ा, संजय वर्मा, कंचन लता, मनीष पवार, प्रीति बलौदी, प्रकाश आर्या, रिजवी हुसैन, मनोज पांडे आदि थे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed