{"_id":"68812bad430ff2ebce0b5877","slug":"august-is-a-month-of-festivals-there-will-be-13-festivals-throughout-the-month-haldwani-news-c-337-1-shld1032-123862-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: त्योहारों का अगस्त... पूरे माह होंगे 13 पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: त्योहारों का अगस्त... पूरे माह होंगे 13 पर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चातुर्मास में इस वर्ष अगस्त में सबसे ज्यादा त्योहार हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दुर्गाष्टमी और राधाष्टमी सहित 13 त्योहार अगस्त में पड़ रहे हैं। छह जुलाई को तुलसी रोपण दिवस से चातुर्मास शुरू हो चुका है जो दो नवंबर को देवोत्थानी एकादशी को तुलसी विवाह तक चलेगा। पंचांग के अनुसार अगस्त में पांच को पुत्रदा एकादशी, आठ को पूर्णिमा व्रत, नौ को रक्षाबंधन और गायत्री जयंती के अलावा अगस्त क्रांति दिवस है। 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का पर्व रहेगा। 16 अगस्त श्री कृष्ण जनमाष्टमी व्रत वैष्णव, 17 अगस्त को घी संक्रांति के साथ भाद्रपद का प्रारंभ हो जाएगा। 19 को एकादशी, 23 कुशग्रहणी अमावस्या, 26 को हर ताली और 28 अगस्त को ऋषि पंचमी व बिरुड़ पंचमी रहेगी। 30 अगस्त को अमुक्ताभरण सप्तमी सातू पर्व, 31 अगस्त को दुर्गा अष्टमी और राधा अष्टमी रहेगी।