फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attention: SST recovered Rs 1.60 lakh from the car

ध्यानार्थ: एसएसटी ने कार से बरामद किए 1.60 लाख

Sat, 06 Apr 2024 03:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Attention: SST recovered Rs 1.60 lakh from the car
पहाड़पानी (नैनीताल)। धानाचूली चेक पोस्ट के पास शुक्रवार को एसएसटी ने चेकिंग के दौरान एक कार से 1.60 लाख की धनराशि बरामद की। कार सवार युवक धनराशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब और प्रमाण नहीं दे पाए। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि टीम ने नोएडा से पहाड़ की ओर जा रही कार की चेकिंग की। कार में सवार सदानंद साहू, शैलेष सिंह निवासी नोएडा और तनुज जैन निवासी आगरा के पास से 1.60 लाख की धनराशि मिली। उन्होंने बताया कि युवकों की ओर से धनराशि को लेकर कोई भी दस्तावेज न दिखाने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धनराशि को एसएसटी ने कब्जे में लिया। इस दौरान धारी चौकी प्रभारी अरुण सिंह राणा, टीम प्रभारी धीरज कुमार जोशी, देवेंद्र बिष्ट, दिनेश गिरी, आलोक कुमार टम्टा, पवन कुमार, गणेश चंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed