{"_id":"66106f3a211ef56b2c023557","slug":"attention-ranger-suspended-for-molesting-female-forest-inspector-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-102884-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ: महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप में रेंजर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ: महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप में रेंजर निलंबित
Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पीसीसीएफ अनूप मलिक ने रेंजर को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान रेंजर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
बीती 29 मार्च को ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा ने आरोप लगाया था कि ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें कीं। महिला वन दरोगा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) अनूप मलिक ने महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के मामले में ढेला रेंज के रेंजर अजय कुमार ध्यानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान वह कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की की जाएगी। सीटीआर निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि यह अत्यंत गंभीर प्रकरण है, जिसकी जांच कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की आंतरिक परिवाद समिति द्वारा की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों व समिति की संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ताकि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।