फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attendants sleeping on the ground outside the trauma center

Nainital News: ट्रामा सेंटर के बाहर जमीन पर सो रहे तीमारदार

Sat, 30 Mar 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attendants sleeping on the ground outside the trauma center
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को ट्रामा सेंटर के बाहर तीमारदार जमीन पर सोये नजर आये। तीमारदारों के सोने के लिए अस्पताल में इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में बने रैनबसेरे को कुछ साल पहले चोरी और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की वारदातों के चलते बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से अस्पताल में तीमारदारों के रुकने के लिए स्थायी व्यवस्था नही है। ऐसे में मरीजों के तीमारदार अस्पताल में फर्श पर सोने को मजबूर हैं। शुक्रवार को ऐसा ही नजारा ट्रामा सेंटर के बाहर देखने को मिला। जहां दूर दराज से आए मरीजों के तीमारदार अस्पताल में रुकने की व्यवस्था नहीं होने के कारण फर्श पर पड़े रहे। ऐसे में जमीन पर बेतरतीब सोए तीमारदारों पर भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रामनगर से अपनी चाची का इलाज कराने पहुंचे अनस खान ने बताया कि दो दिन से अस्पताल में रुका हुआ है लेकिन यहां पर रहने के लिए इंतजाम नहीं होने के कारण उन्हें फर्श पर रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं काशीपुर से अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे दिनेश ने बताया कि उनके पिता ट्रामा सेंटर में एडमिट हैं। ऐसे में उन्हें दवाइयों और उनकी देखभाल के लिए परिवार के अन्य सदस्यों को भी रुकना पड़ रहा है। रहने का कोई इंतजाम नहीं होने से फर्श पर ही सो रहे हैं। यहां रात में मच्छर भी परेशान कर रहे हैं। मलेरिया और डेंगू का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि पहले अस्पताल में तीमारदारों के रुकने के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था थी। यहां चोरी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने के कारण उसे बंद कर दिया गया था। अब मरीज के साथ आने वाले एक तीमारदार को मरीज के साथ रुकने दिया जाता है लेकिन मरीज के साथ पूरा परिवार आता है तो उनके लिए स्थायी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed