फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempted suicide by running the knife at the throat

गले पर छुरी चलाकर आत्महत्या की कोशिश

Tue, 21 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 21 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Attempted suicide by running the knife at the throat

जगदंबा नगर में सोमवार सुबह केमू बस के कंडक्टर ने अपने गले पर ताबड़तोड़ छुरी चलाकर आत्महत्या की कोशिश की। लहूलुहान होने पर वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कंडक्टर तनाव में बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ी काठगोदाम निवासी राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र शंकर लाल केमू में परिचालक है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह घर से ड्यूटी करने के लिए निकला। सुबह करीब नौ बजे राजेंद्र ने जगदंबा नगर में कैलाश जोशी के घर के पास गली में अपने गले पर छुरी से ताबड़तोड़ कई वार कर जान देने का प्रयास किया। अधिक खून बहने पर राजेंद्र वही गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में देख पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची 108 सेवा से राजेंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और कोतवाल आरएस मेहता भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने बताया कि उसके गले में छुरी के तीन वार हैं। वोकल कॉर्ड कट गई है। डाक्टरों ने उसका आपरेशन कर उसे बचा लिया, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। आपरेशन के बाद भाई और पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की। परिजनों का कहना था कि राजेंद्र शराब काफी पीता है। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। बात क्या थी उसने कभी नहीं बताई। राजेंद्र के दो बच्चे भी हैं। डाक्टरों के मुताबिक राजेंद्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed