{"_id":"5ffb4b128ebc3e3337598772","slug":"attacked-on-food-van-operator-accused-absconding-as-dead-nainital-news-hld4106699136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड वैन संचालक पर किया हमला, मृत समझकर फरार हो गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड वैन संचालक पर किया हमला, मृत समझकर फरार हो गए आरोपी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी में बौरपुल के पास कुछ युवकों ने एक फूड वैन संचालक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे। घायल को मृत समझकर आरोपी फरार हो गए। लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कालाढूंगी वार्ड दो निवासी शिवराज सिंह खाती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनका बेटा मोहित खाती बौर पुल के पास फूड वैन लगाता है। रविवार सुबह 11 बजे जीतू फर्त्याल निवासी वार्ड दो, देवेंद्र कुमार निवासी रामपुर (यूपी) व तीन अज्ञात मोहित की दुकान पर आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया कि मोहित के सिर और पीठ में गंभीर चोट के निशान हैं। हमलावर मोहित को मृत समझ कर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में छोड़ गए। राहगीरों की मदद से मोहित को अस्पताल भिजवाया गया।
एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मोहित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पता चला कि दोनों पक्षों में 31 दिसंबर को भी झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।