फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attack on bussinessman.

किच्छा में व्यापारी नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on bussinessman.
किच्छा कोतवाली में लगी भीड़ - फोटो : KITCHHA
किच्छा। व्यापारी नेता और हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुलशन सिंधी पर रविवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने लाठी, रॉड और डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ, पांव और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए व्यापारियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कोतवाली में धरना दिया। देर रात पुलिस ने गुलशन के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गुलशन सिंधी शाम लगभग पौने छह बजे अपने होटल से निकले और बस अड्डे परिसर में खड़ी कार की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे लाठी-डंडे और रॉड से लैस दर्जन भर लोगों ने उन्हें पीछे से खींचकर गिरा दिया। इसके बाद जानलेवा हमला कर लाठी-डंडे बरसाये। गुलशन के लहूलुहान होने पर हमलावर स्कार्पियो और कार से बरेली रोड की ओर भाग गए। सरेशाम बीच शहर हुई इस घटना से दहशत फैल गई।
विज्ञापन

लोग वहां से खिसकने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने गुलशन को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यापारी नेता पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कार्पियो की पहचान कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया हैै। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
-अशोक कुमार सिंह, कोतवाल
कोतवाली में भड़का गुस्सा, सीओ और कोतवाल को हटाने की मांग
किच्छा। सरेशाम व्यापारी नेता गुलशन सिंधी पर हमले से व्यापारी संगठन भड़क गए। बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। उनमें कानून व्यवस्था को लेकर गुस्सा था और पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश भी। प्रदर्शन कर रहे लोगों की सीओ से धक्कामुक्की हो गई। वे सीओ और कोतवाल को हटाने की मांग पर भी अड़े रहे। गुलशन के परिवार की कई महिलाएं भी धरने पर बैठीं थीं।
गुलशन के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने कोतवाली पहुंचते ही धरना दे रहे बच्चों को पैर से मारा। लाठी चार्ज करने की धमकी भी दी। इसके बाद व्यापारियों की सीओ से नोकझोंक हुई तो मामला गरमा गया। इधर सीओ और कोतवाल का तबादला करने की मांग की गई तो व्यापारियों की सीओ से धक्कामुक्की हो गई। बाद में सीओ ओम प्रकाश शर्मा कोतवाली चले गए।
कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई
किच्छा। कोतवाली में धरने पर बैठे व्यापारियों का गुस्सा देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुभट्टा, सितारंगज, पंतनगर की पुलिस के अलावा पीएसी को बुला लिया गया। इस दौरान सितारगंज कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडे, पंतनगर एसओ राजेंद्र सिंह डांगी व्यापारियों को समझाने में लगे रहे। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के आने के बाद जिला मुख्यालय से महिला पुलिस भी बुला ली गई।
आज बाजार बंद करने का एलान
किच्छा। व्यापारी नेता गुलशन पर हुए हमले के बाद कोतवाली में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला समेत सैकड़ों व्यापारी पहुंच गए। महामंत्री विजय अरोड़ा ने बताया कि घटना के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहेगा।
सीओ और कोतवाल ने नहीं उठाया विधायक का फोन
किच्छा। गुलशन सिंधी पर हुए हमले के विरोध में विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को अपने कार्यालय पर लगाए जाने वाले जनता दरबार को स्थगित कर दिया है। बेहड़ ने कहा कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस का कोई भी अधिकारी घायल को देखने नहीं पहुंचा। उन्होंने किच्छा कोतवाल और सीओ को कई फोन किए लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। सिर्फ एसएसपी ने फोन रिसीव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को वह कोतवाली में धरना देंगे।
गुलशन ने चुनावी रंजिश बताया
किच्छा। व्यापारी नेता गुलशन सिंधी ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से दो दिन पहले उनके भाई पर हमला किया गया था और धमकी दी गई कि तुम्हारे भाई के हाथ-पैर तोड़कर माला पहनाई जाएगी।
ये रहे मौजूद
पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप सिंह गोल्डी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, गौरव बेहड़, चंदन पांडे, प्रहलाद खुराना, गौरव अरोरा, प्रदीप पुजारा, नितिन पुुटेला, नितिन शर्मा, कांग्रेस महिला मोर्चे की अध्यक्षा सुनीता कश्यप, अशोक सिडाना, कुलदीप सिंह लक्की, राजू सिंधी आदि
सीओ और कोतवाल घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचे कोतवाली
किच्छा। व्यापारी नेता पर हुए हमले के बाद घटनास्थल और सीएचसी में डेढ़ घंटे तक सीओ या कोतवाल के न पहुंचने पर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पौने छह बजे हुई घटना के डेढ़ घंटे बाद शाम सात बजे के बाद ही कोतवाल और सीओ कोतवाली पहुंचे।

पिछले चुनाव में शुक्ला इस बार बेहड़ के समर्थन में उतरे थे
किच्छा। घायल गुलशन सिंधी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के समर्थन में उतरे थे। उनकी पत्नी बखपुर की ग्राम प्रधान हैं। वह खुद बरा सोसायटी के चेयरमैन रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सिंधी ने पाला बदलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ का समर्थन किया था।

घायल गुलशन को एम्बुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य विभाग के लोग।

घायल गुलशन को एम्बुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य विभाग के लोग।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed