फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ATM will now only five hundred notes

अभी एटीएम से ही मिलेंगे पांच सौ के नोट

Sat, 03 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 03 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
ATM will now only five hundred notes
500 का नया नोट

पांच सौ के नोट को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पांच सौ के नोट निकलने के बाद शुक्रवार को भी खासी भीड़ रही। हालांकि दोपहर तक बॉब के कुछ एटीएम से पांच सौ के नोट नहीं निकल रहे थे।

विज्ञापन


पीएनबी और एसबीआई में अभी पांच सौ के नोट नहीं पहुंचे हैं, जबकि द नैनीताल बैंक की करेंसी शनिवार को आने की संभावना है। पांच सौ के नोट अभी फिलहाल एटीएम में ही डाले जाएंगे। शनिवार को मंडल के कई पर्वतीय जिलों में बॉब के एटीएम से पांच सौ रुपए के नोट निकलने लगेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बॉब में पांच सौ के नए नोट बृहस्पतिवार को आ गए थे। रामपुर रोड, मंडी समेत कुछ एटीएम में पांच सौ रुपए के नए नोट डाले भी गए थे। पीएनबी के पास भी शनिवार तक करीब 50 लाख रुपए के पांच सौ के नए नोट आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच सौ रुपए के नए नोट पर्याप्त मांग के अनुरूप आरबीआई से न मिलने के कारण अभी सिर्फ एटीएम में ही डाले जाएंगे। एटीएम से पांच सौ के नोट काफी लोगों तक पहुंच जाएंगे और बाजार में चलन में आने पर खुले पैसे की किल्लत भी काफी कम होगी।


पांच सौ के पर्याप्त नोट आने के बाद बैंकों से भी ग्राहकों को भुगतान में दिए जाने लगेंगे। वहीं, मंडल के कई पर्वतीय जिलों के एटीएम से भी शनिवार से पांच सौ रुपए के नोट मिलने लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed