{"_id":"6595c4a222fc803b4a011a0a","slug":"at-last-after-strict-efforts-chandans-operation-was-done-haldwani-news-c-337-1-shld1030-4933-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आखिर सख्ती के बाद चंदन का हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आखिर सख्ती के बाद चंदन का हुआ ऑपरेशन
Thu, 04 Jan 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। एसटीएच में चार दिन से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे बागेश्वर के चंदन सिंह का आखिरकार बुधवार शाम ऑपरेशन हो गया। अब उनकी हालत सही है।
डोबा गांव निवासी चंदन सिंह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में गांव में गिरकर घायल हो गए थे। सोमेश्वर सीएचसी में इलाज के बाद सिर दर्द की शिकायत पर चंदन को अल्मोड़ा बेस अस्पताल ले जाया गया था, जहां सीटी स्कैन में उनके सिर की हड्डी टूटने की जानकारी मिली।
वहां से 28 दिसंबर को एसटीएच रेफर होने के बाद चिकित्सक ने 31 दिसंबर को चंदन का ऑपरेशन करने का दिन तय किया था। मगर एनेस्थीसिया नहीं मिलने के कारण उस दिन ऑपरेशन नहीं हो सका और मरीज को वापस वार्ड में लौटा दिया गया। यह मामला मीडिया में प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया, लेकिन मंगलवार को भी ऑपरेशन नहीं किया गया। मामला देहरादून में स्वास्थ्य मुख्यालय और सचिव के संज्ञान में तक जा पहुंचा।
बुधवार सुबह सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. आर नौटियाल ने दोनों चिकित्सकों के साथ वार्ता की। साथ ही पत्र लिखकर मामले में जवाब मांगा और आपस में समन्वय स्थापित कर मरीज का तत्काल ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार शाम को चंदन का ऑपरेशन किया गया। शाम करीब साढ़े 8 बजे चंदन का सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा हो गया।
विज्ञापन
न्यूरोसर्जन डा. अभिषेक राज ने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे में पूरा हुआ और सफल रहा और हालत सही है। फिलहाल उनको ट्रामा आईसीयू में भर्ती किया गया है। कहा कि अगर न्यूरो से संबंधित मरीज का समय पर ऑपरेशन कर इलाज दिया जाए तो हालत में जल्द सुधार होता है।
वहीं डा. नौटियाल ने कहा कि दोनों चिकित्सकों को सुबह ही पत्र भेजकर ऑपरेशन किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद बुधवार को आपातस्थिति में बिना शेड्यूल के मरीज का ऑपरेशन किया गया है। मरीज की हालत अब सही है।