{"_id":"5dc4766d8ebc3e5af33b7b1c","slug":"assessed-surgeons-are-not-general-surgeons-are-doing-surgeries-haldwani-news-hld363181675","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकालाजी सर्जन हैं नहीं, जनरल सर्जन कर रहे सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकालाजी सर्जन हैं नहीं, जनरल सर्जन कर रहे सर्जरी
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंद्रह वर्ष बाद भी स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट को आंकोलाजी फिजीशियन और सर्जन तक नहीं मिल सका है। जनरल सर्जन ही कैंसर रोगियाें की सर्जरी कर रहे हैं। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में कुमाऊं समेत पड़ोसी जिलों से कैंसर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। सबसे अधिक स्तन, बच्चेदानी, मुंह और फेफड़ों के कैंसर के मरीज आ रहे हैं।
स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट वर्ष 2004 में शुरू हुआ था और वर्ष 2010 से कैंसर रोगियों को इलाज मिलना शुरू हुआ था। इंस्टीट्यूट में 11 हजार से अधिक कैंसर रोगी रेडियोथैरेपी और कीमोथैरेपी करा रहे हैं। कैंसर रोगियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। 120 करोड़ रुपये की स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट की योजना अभी परवान नहीं चढ़ी है। हालांकि उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर इंस्टीट्यूट को स्वीकृति मिल सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ.केेसी पांडे का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट को अनुमति मिलने की संभावना है। बताया कि प्रथम और द्वितीय स्टेज के तीन सौ से अधिक कैंसर रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले वर्षों में रेडियोथैरेपी और कीमोथैरेपी के मरीज
वर्ष रेडियोथैरेपी कीमोथैरेपी
2010 2886 1043
2011 2952 1414
2012 4251 1463
2013 4728 1534
2014 5323 1996
2015 5603 2003
2016 5854 2169
2017 5967 2275
2018 6053 2468
2019 6244 2689
नोट :: अक्तूबर 2019 का आंकड़ा है।