फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ASI's body found in suspicious circumstances in the residential building of the outpost

Nainital News: चौकी के आवासीय भवन में मिला एएसआई का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
ASI's body found in suspicious circumstances in the residential building of the outpost
एएसआई धाम सिंह बिष्ट का फाइल फोटो।
हल्द्वानी। मल्ला काठगोदाम चौकी में तैनात एएसआई धाम सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव आवासीय भवन के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से अल्मोड़ा के अस्गोली और हाल में मुखानी निवासी एएसआई धाम सिंह बिष्ट (56) वर्ष 1999 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। धाम सिंह मल्ला काठगोदाम चौकी पर बतौर एएसआई तैनात थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार शाम ड्यूटी करने के बाद धाम सिंह चौकी के अंदर बने आवासीय भवन में आराम करने चले गए और रात तक बाहर नहीं आए। साथी कर्मियों ने दरवाजे से आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह अंदर बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

थानाध्यक्ष ने हृदयाघात से मौत की आशंका जताई है। कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य सामग्री नहीं मिली है। विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed