नैनीताल: कैंची धाम पहुंचीं एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट परवीन हुड्डा, बाबा नीम करौली के किए दर्शन
एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता बॉक्सर परवीन हुड्डा ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विस्तार
एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा सोमवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। मंदिर में उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें मन की शांति मिली है। साथ ही आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
बता दें कि परवीन हुड्डा ने वर्ष 2026 के एशियन गेम्स में महिला बॉक्सिंग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीनी ताइपे की मुक्केबाज चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी को नई पहचान दिलाई है। इस दौरान उनके कोच जोगेंद्र सोन भी मौजूद रहे।