फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ASI Killed In Road Accident

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार एएसआई को रौंदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ASI Killed In Road Accident
किच्छा। एसएसपी कार्यालय नैनीताल में तैनात एएसआई कंचन सामंत (39) की स्कूटी को हल्द्वानी रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। कंचन अपने भतीजे के नामकरण में शामिल होने के लिए ड्यूटी के बाद अपने घर खटीमा जा रहीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

टनकपुर रोड खटीमा निवासी कंचन सामंत पुत्री शोभन सिंह उत्तराखंड पुलिस में एएसआई हैं। सोमवार को कंचन के भतीजे का खटीमा में घर पर नामकरण था इसलिये शनिवार शाम पांच बजे डयूटी करने के बाद कंचन अपनी स्कूटी से नैनीताल से खटीमा के लिये रवाना हुईं। रात लगभग 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने कंचन की स्कूटी को हल्द्वानी रोड पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां से निकल रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और मोबाइल के आधार पर मृतका की शिनाख्त की। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed