फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ashok Kumar became the president of the Safai Karamchari Sangh.

Nainital News: सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अशोक कुमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar became the president of the Safai Karamchari Sangh.
हल्द्वानी। नगर निगम कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पहली बार मतदान के जरिये देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। कुल 600 सफाई कर्मियों में से 439 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अशोक कुमार 99 वोटों से विजयी रहे।
विज्ञापन

हर बार मनोनयन या सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने की परंपरा को इस बार खत्म करते हुए देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चुनाव कराने का निर्णय लिया था। मुख्य चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र बवाड़ी के साथ ही चुनाव अधिकारी चौधरी दिनेश कुमार, चौधरी रामू भारती, अफरोज जहां और ललिता सनवाल ने चुनावी प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र बवाड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी अशोक कुमार, वीरेंद्र और राजीव कुमार सामने थे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में छह सौ में से 439 सफाई कर्मियों ने वोट डाला। सात मत निरस्त हुए। अशोक कुमार को कुल 257 मत हासिल हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र को 158 मत मिले। अशोक ने वीरेंद्र को 99 मतों से पराजित कर जीत हासिल किया। तीसरे प्रत्याशी राजीव कुमार को 17 मत मिले। मतगणना के बाद अध्यक्ष अशोक कुमार को अध्यक्ष पद पर जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed