फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   As soon as the smart meter was installed, a bill of Rs 46 lakh 60 thousand came

Nainital News: स्मार्ट मीटर लगते ही आया 46 लाख 60 हजार का बिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the smart meter was installed, a bill of Rs 46 lakh 60 thousand came
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर महीने भर पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला, उसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह बिल दो चार हजार का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का था। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है।
विज्ञापन


हंसा दत्त जोशी ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए। बताया कि उसके बाद दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है। यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया। जोशी ने बताया कि हीरानगर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बिल में सुधार कराने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ कमी थी, जिसके चलते उनका बिल इतना अधिक आया है। कहा कि उपभोेक्ता के घर में लगाया गया स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही है। शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता के बिल में सुधार करा दिया गया है। अगले महीने से उपभोक्ता को सही बिल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed