{"_id":"68fe83731e5a69990f02dc54","slug":"aryan-tanush-win-inter-school-golf-trophy-haldwani-news-c-238-1-shld1023-119619-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इंटर स्कूल गोल्फ स्कूल ट्रॉफी आर्यन, तनुष ने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इंटर स्कूल गोल्फ स्कूल ट्रॉफी आर्यन, तनुष ने नाम
विज्ञापन
नैनीताल। राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में उत्तरांचल गोल्फ फेडरेशन, इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से नॉर्थ जोन फीडर टूर कम इंटर-स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से 40 जूनियर गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। रविवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर, आईपीएस अमित श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करने वाले गोल्फरों को सम्मानित किया।
राजभवन गोल्फ क्ल्ब के कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट ने बताया कि ए वर्ग में एन माहेश्वरी प्रथम, आरव संधू द्वितीय, एसके नायक तृतीय, बी वर्ग में समृद्ध चंद ठाकुर पहले, अयान गोयल दूसरे, जेएस सोनल तीसरे, सी वर्ग में तनिष्क पटेल प्रथम, श्लोक लिमाय द्वितीय, ए जोशी तृतीय स्थान पर रहे। डी बालक वर्ग में तनुष कुमार पहले, विधांस जैन दूसरे, प्रियांश जैन तीसरे व बालिका वर्ग में कायरा पहले और अनन्या दूसरे स्थान पर रही। ए व सी बालिका संयुक्त में पदम विभूति प्रथम, अमाइरा बजाज द्वितीय व अनन्या साह तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल ट्रॉफी आर्यन मित्तल व तनुष कुमार को दी गई। इस मौके पर पंकज पालीवाल आदि मौजूद रहे।