फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Artists spread the colors of culture in Johar Festival

जोहार महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Artists spread the colors of culture in Johar Festival
हल्द्वानी में आयोजित जोहार महोत्सव 2021 में उपस्थित लोग। अमर उजाला
हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को दोनहरिया स्थित एक बरात घर में आयोजित जोहार महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहीं। ऐसा लगा कि मानो पूरा संसार एक मुनस्यार में सिमट आया हो। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कोविडकाल के बाद पहली बार सूक्ष्म रूप से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरुपमा धप्वाल, खीला टोलिया, जोहार शौका महिला समिति की अध्यक्ष बसंती टोलिया ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय और पुष्कर मेहरा आदि कलाकारों ने रंगीलो मुलुक मेरो हिवांला फूल कस्तूरी, गिरगौं बटि पुजि गे हूं बेटुली धार और हिट कमूं ल्है जानूं मिलम जोहार आदि कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व महिलाओं के ग्रुप व एकल नृत्य, एकल नृत्य प्रतियोगिता, जोहारी भाषा में पांच मिनट की भाषण प्रतियोगिता ‘मुनस्यारी आज और कल’, व्यंजन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज, फैंसी ड्रेस शो, पति पत्नी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, महासचिव भूपेंद्र सिंह पांगती, सांस्कृतिक समिति के सचिव नवीन टोलिया, कैलाश धर्मसक्तू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र पांगती अध्यक्ष और धीरेंद्र पांगती सचिव बने
हल्द्वानी। महा अधिवेशन में जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी का चुनाव भी किया गया। इसमें सोसायटी के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती और देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू चुने गए। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह पांगती अध्यक्ष, पूरमल सिंह मर्तोलिया उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह पांगती सचिव, कैलाश सिंह धर्मसक्तू संयुक्त सचिव, नवीन टोलिया महासचिव सांस्कृतिक, गणेश सिंह मर्तोलिया सचिव सांस्कृतिक, धाम सिंह मर्तोलिया कोषाध्यक्ष, भरत सिंह रावत मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह रावत, ध्रुव सिंह मर्तोलिया, प्रेम सिंह बृजवाल, ईश्वर सिंह पांगती, उत्तम सिंह जंगपांगी, गोविंद सिंह जंगपांगी निर्वाचित किए गए। महिला उपाध्यक्ष पद के बारे में महिलाओं की ओर से बाद में तय किया जाएगा।
पहले की तरह नहीं लगे स्टाल
हल्द्वानी। इस बार जोहार महोत्सव में कम स्टाल लगाए गए थे। पहाड़ी जड़ी बुटी, शौका व्यंजनों का स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मुनस्यारी का राजमा और कपड़ों का एक-एक स्टाल लगा था, जबकि खानपान के कुछ स्टाल जरूर दिखाई दिए।

फैंसी ड्रेस में भव्या, लावण्या और अक्षांश प्रथम
हल्द्वानी। जोहार महोत्सव में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भव्या पांगती, लावण्या मर्तोलिया और अक्षांश धर्मसक्तू प्रथम, अमीषा मर्तोलिया, वेदिका मर्तोलिया और दिव्यम मर्तोलिया द्वितीय तथा रिमांश लस्पाल, जयती मर्तोलिया एवं इनू पांगती ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed