{"_id":"65a1a0adee17da5f900a681e","slug":"artists-gathered-in-uttarayani-kautik-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-397-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक में कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक में कलाकारों ने बांधा समा
Sat, 13 Jan 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
उत्तरायणी कौतिक बिंदुखत्ता में कार्यक्रम का शुभारंभ करती विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिक
लालकुआं (नैनीताल)। उत्तरायणी कौतिक मेला समिति बिंदुखत्ता की ओर से जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काररोड में आयोजित पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक शुरू हो गया। पहले दिन कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
शुक्रवार को उत्तरायणी कौतिक का विधिवत उद्घाटन विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट, विशिष्ट अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर हेमंत नरूला और पूर्व चेयरमैन लालचंद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बिष्ट ने कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का निरीक्षण कर पर्वतीय व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, मेला अधिकारी अजय गर्ब्याल, प्रबंधक मनीष बोरा, सचिव प्रेम दानू, नवीन पपोला, सोनू सुयाल, प्रभात पाल, प्रमोद कॉलोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
1500 दौड़ में चेतन और दिव्या अव्वल
मां भगवती मंदिर इंद्रानगर से मेला स्थल तक हुई 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चेतन मनराल और बालिका वर्ग में दिव्या रानी प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मोहित कोरंगा व बालिका वर्ग में दिव्या दानू प्रथम, 200 मीटर दौड़ में तनीषा बिष्ट और बालक वर्ग में कुणाल बोरा प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में चांदनी टाकुली प्रथम रही।