फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Army of workers returned to barracks, silence in array offices

Nainital News: बैरक में लौटी कार्यकर्ताओं की फौज, व्यूह रचना वाले कार्यालयों में सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Army of workers returned to barracks, silence in array offices
हल्द्वानी। नैनीताल- ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर दस प्रत्याशी मैदान थे। इन प्रत्याशियों के साथ समर्थक चुनाव को लेकर कई दिनों से भागदौड़ कर रहे थे। वहीं अब चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं की फौज बैरक में लौट गई है। चुनाव लड़ा रहे सिपाहसालारों ने भी कई दिनों बाद आराम किया। प्रत्याशियों को भी भागदौड़ नहीं हुई। जिन कार्यालयों से चुनाव को लेकर व्यूह रचना बनाने का काम चल रहा था, वहां पर सन्नाटा था। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय में गहमागहमी भी कम रही।
विज्ञापन

भाजपा ने नैनीताल रोड पर चुनाव कार्यालय बनाया था। अब इस कार्यालय को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में कई दिनों से बैठक, सदस्यता अभियान, चुनावी रणनीति बनाने का काम चल रहा था। बड़े-बड़े पदाधिकारियों के दौरे हो रहे थे। यहां पर सुबह 11 बजे अमर उजाला की टीम पहुंची, तो वहां पर सन्नाटा था। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट कहते हैं कि चुनाव कार्यालय को बंद किया गया है, मतगणना के समय खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकताओं से फीडबैक लिया है। कई दिनों बाद भागदौड़ कम रही। कांग्रेस के स्वराज्य आश्रम में सन्नाटा था, यहां पर बच्चे खेल रहे थे। कार्यालय की देखरेख करने वाला एक कर्मचारी था। बाजार से लेकर अन्य जगहों पर चुनाव और मतदान को लेकर चर्चा थी।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय में भी भीड़- भाड़ हुई कम
हल्द्वानी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय को एमबीपीजी कॉलेज को बनाया गया था। यहां ट्रेनिंग से लेकर मतदान से जुड़ी प्रक्रिया चल रही थी। मतदान होने के बाद तुलनात्मक तौर पर गहमागहमी कम रही। कुछ ही अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन कार्यालय में पहुंचे थे। यहां के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखने की प्रक्रिया की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed