फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arested For Riservation Fraud

द्वाराहाट में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arested For Riservation Fraud
आरोपी मास्टर माइंड आरडी जोशी, पुलिस हिरासत में। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाने के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले सरगना को पुलिस ने दबोच लिया है। इससे पहले पुलिस उसके दो साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी धरपकड़ के लिए अभियान तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर आरक्षण पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के मामले का खुलासा पुलिस ने 15 जनवरी को किया था। पुलिस ने शीतलापुष्कर वार्ड निवासी अखिलेश सिंह रौतेला और ग्राम भौंरा निवासी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक हरीश कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों पर धारा 420/467/468/471/419/120(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार को इस मामले के मास्टर माइंड आरडी जोशी उर्फ रेवाधर जोशी को गिरफ्तार किया गया। रेवाधर ग्राम घघलोड़ी का रहने वाला है। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसआई गौरव जोशी ने बताया कि इस मामले के हर एक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed