फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aranya Kanda was recited at the Bhumiya temple.

Nainital News: भूमिया मंदिर में सुनाया अरण्य कांड

Mon, 19 Oct 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Aranya Kanda was recited at the Bhumiya temple.
हल्द्वानी। विठौरिया नंबर एक स्थित प्राचीन भूमिया मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन व्यास भुवन चंद्र त्रिपाठी ने अरण्य कांड का वर्णन करते हुए भरत के त्याग और मर्यादा को रामराज्य की नींव बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भरत ने सत्ता को अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व मानकर निभाया। उनका त्याग आदर्श शासन की मिसाल है। व्यास जी ने बताया कि महर्षि अत्रि के आश्रम में माता अनुसूया ने सीता को धैर्य, धर्म और पतिव्रत धर्म का उपदेश दिया। कथा से पूर्व यज्ञाचार्य चंद्रकांत त्रिपाठी, दिनेश चंद्र शर्मा और पंकज तिवारी ने नित्य पूजन कराया। मुख्य यजमान महेश जोशी, नवीन जोशी, अनिल जोशी और गौरी शंकर कांडपाल रहे। एक पर्णिका योग परिवार के संयोजक मनोज पाठक ने बताया कि सोमवार को कथा के बाद प्रभु की लीलाओं का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed