फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Apple farmers are worried due to lack of snowfall

Nainital News: बर्फबारी नहीं होने से सेब उत्पादक किसान परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Apple farmers are worried due to lack of snowfall
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। फल उत्पादन के लिए विख्यात रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र में बर्फबारी नहीं होने से सेब उत्पादक किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के किसान हरेंद्र सिंह, दीवान सिंह और राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि जनवरी में बारिश और बर्फबारी नहीं होना फल उत्पादकों के लिए बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बर्फबारी नहीं होने से सेब का उत्पादन कम होने के साथ सेब का साइज छोटा और मिठास कम हो जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने कहा कि सेब के साथ आडू, प्लम, खुबानी और नाशपाती पर भी बारिश, बर्फबारी नहीं होने का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसलें भी सूखने लगी हैं। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed