{"_id":"6a94967a66b56369dd01d162","slug":"appeal-to-people-to-keep-private-tanks-clean-nainital-news-c-238-1-ntl1003-129953-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोगों से निजी टंकियों को साफ रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोगों से निजी टंकियों को साफ रखने की अपील
Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट एवं उसके समीपवर्ती गांवों में पानी को लेकर लोगों के बीमार होने की घटना पर विभागों की ओर से लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई एवं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि घरों में लगी पानी की टंकियों की भी सफाई कर लें। विभाग की ओर से उनके घरों तक पहुंचने वाले पानी के टैंकों की सफाई, क्लोरिनेशन आदि किया जा रहा है साथ ही कीट निवारण हाइपो डाला जा रहा है। ग्राम प्रधान हरगोविंद, नवल आदि के माध्यम से यह अपील घर-घर पहुंचाई जा रही है, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो।संवाद
विज्ञापन