फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Appeal to implement the suggestions of traders on the ground

Nainital News: व्यापारियों के सुझाव को धरातल पर उतारने की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Appeal to implement the suggestions of traders on the ground
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार की सड़कों पर दुकानों के आगे ठेले-फड़ नहीं लगाने, अग्निशमन और एंबुलेंस के पुख्ता इंतजाम करने और अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रखने की मांग की है। संगठन ने जिलाधिकारी से जनहित में व्यापारियों के सुझाव को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि दीपावली के त्योहार की आड़ में कुछ लोग धनराशि लेकर सड़क को पूरी तरह घेरकर फड़-ठेले लगा लेते हैं जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। उन्होंने अग्निशमन और एंबुलेंस सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। मांग करने वालों में सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, ऋषभ पाठक, कुंदन रावत, धर्मेद बोरा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed