फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Appeal to celebrate five festivals with the message of Panch Parivartan

Nainital News: पांच त्योहारों को पंच परिवर्तन के संदेश के साथ मनाने की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate five festivals with the message of Panch Parivartan
फोटो- 21 एचएलडी 01- हिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र जीतपुर नेगी में बच्चों को दीपावली सामग्री वितर
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती की ओर से दिवाली हर्षोल्लास से मनाई गई। उन्होंने सेवा बस्तियों सरस्वती बाल संस्कार केंद्र दमुवाढुंगा, डॉ. भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केंद्र राजपुरा, गौरा देवी बाल संस्कार केंद्र डहरिया, अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र जीतपुर नेगी, मां पूर्णागिरि बाल संस्कार केंद्र बागजाला, मां सूर्या देवी बाल संस्कार केंद्र वागजाला, मां कालीचौड़ सिलाई केंद्र गौलापार में बच्चों व उनके परिजनों के साथ दीपावली मनाई। कार्यकर्ताओं ने पांच दिवसीय त्योहार को मेरा परिवार मेरा धन (कुटुंब प्रबोधन), चौदस को स्वयं की सुंदरता (नागरिक कर्तव्य), दीपावली का समाज में उल्लास (सामाजिक समरसता), श्री गोवर्धन पूजा प्रकृति पूजक (पर्यावरण संरक्षण) और भाई दूज को विक्रेता भ्रातृत्व (स्व बोध-स्वदेशी) के संदेश के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। यहां सेवा भारती जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, जिला सह सेवा प्रमुख अशोक, पालक विशंभर कांडपाल, मंत्री सुदर्शन राणा, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन



--
जरूरतमंद बच्चों को दीपोत्सव पर बांटे उपहार
कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बैलपड़ाव की ग्राम सभा रतनपुर के बिशनपुर में स्थानीय परिवारों और उनके बच्चों के साथ दीपावली के अवसर पर मुलाकात की। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ-साथ बच्चों को स्कूल बैग, कपड़े और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर सुरेंद्र बोहरा, कृपाल सिंह सग्गू, भगवान तिवारी, विक्रम जंतवाल, हरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed