{"_id":"3a75cd9bb07ffa3fe8019798b4dcfba4","slug":"anuradha-garg-sijem-suspended-kashipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीजेएम काशीपुर अनुराधा गर्ग निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीजेएम काशीपुर अनुराधा गर्ग निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर 27 मार्च को आदेश जारी कर एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) अनुराधा गर्ग को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं व भ्रष्टाचार की बात सामने आने पर निलंबित कर दिया है। इस दौरान मुख्य जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी ओर से की गई प्रारंभिक जांच के बाद 24 मार्च 2015 को रिपोर्ट चीफ जस्टिस के समक्ष पेश की गई। रिपोर्ट में अनियमितता और भ्रष्टाचार की बात कहीं गई थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला ने निलंबन आदेश जारी कर दिए। अनुराधा गर्ग को जिला न्यायालय रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना जिला जज ऊधमसिंह नगर की अनुमति के वह अवकाश पर नहीं जा सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन