फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Antrmhowidyaly sports competitions for the allocation of colleges

अंतरमहाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए कॉलेजों का हुआ आवंटन

Fri, 22 Jul 2016 01:09 AM IST
nainital
nainital Updated Fri, 22 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुविवि के क्रीड़ा अनुभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में होने वाली विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए संबंधित परिसरों और महाविद्यालयों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। यह जानकारी विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी देने से पूर्व वहां के क्रीड़ा प्रभारियों से भी सहमति ली गयी है।


डॉ. शर्मा के मुताबिक अल्मोड़ा परिसर को बैडमिंटन महिला व पुरुष, पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज को बास्केटबॉल व हैंडबॉल पुरुष, युनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर को बास्केटबॉल महिला, डिग्री कॉलेज रुद्रपुर को बॉक्सिंग पुरुष, मानिला डिग्री कॉलेज को बॉक्सिंग महिला, केयूएसडी नैनीताल को हैंडबॉल महिला, सेपकटाकरा, याटिंग,  वेट लिफ्टिंग महिला व पुरुष, कुश्ती, कैनोइंग व क्याकिंग महिला व पुरुष, वाद-विवाद महिला पुरुष,  राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट को शतरंज पुरुष, डीएसबी परिसर नैनीताल को क्रिकेट पुरुष, आईएमटी काशीपुर को क्रिकेट महिला, डिग्री कॉलेज रानीखेत को क्रॉस कंट्री महिला व पुरुष, रामनगर डिग्री कॉलेज को फुटबॉल पुरुष, काशीपुर डिग्री कॉलेज को हाकी पुरुष, टनकपुर को महिला हॉकी, एसआईएम टी गदरपुर को कबड्डी पुरुष, चंपावत को खो-खो पुरुष, इंदिरा प्रियदर्शनी महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी को खो-खो महिला, द्वाराहाट को लान टेनिस पुरूष, पाल कॉलेज हल्द्वानी को टीटी महिला व पुरूष, कोटाबाग को ट्रैकिंग पुरुष, बागेश्वर को बालीबॉल पुरुष, सीटीके काशीपुर को बालीबॉल हिला, फार्मेसी विभाग भीमताल को योग महिला व पुरुष, बाजपुर को ताईक्वांडो, रुद्रपुर को एथलेटिक्स महिला व हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed