फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Answer sought on construction of sewerage treatment plant in Lhani river

ल्हनी नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने पर मांगा जवाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Answer sought on construction of sewerage treatment plant in Lhani river
नैनीताल। हाईकोर्ट ने देहरादून में सौंग की सहायक दुल्हनी नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने 21 नवंबर तक केंद्र सरकार, केंद्रीय पर्यावरण बोर्ड, राज्य सरकार, राज्य पर्यावरण बोर्ड, सचिव शहरी विकास व पेयजल निगम को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। वार्ड नंबर आठ नकरौंदा निवासी देवेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार सौंग की सहायक दुल्हनी नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रही है। इस नदी का पानी गंगा में जाता है और इसमें हमेशा पानी रहता है। याचिका में कहा कि क्षेत्र के लोग इस पानी का इस्तेमाल पीने के पानी के रूप में करते हैं। पहले से ही इस नदी में दून वैली डिस्टलरी का गंदा पानी बहाया जा रहा है। प्लांट लगने से लोगों को डायरिया, हैजा सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। याचिका में एसटीपी को कहीं अन्य जगह लगाने की मांग की गई है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed