{"_id":"5ea4881d8ebc3e904d587ed2","slug":"another-corona-patient-recovered-haldwani-news-hld381183668","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का एक और मरीज हुआ स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का एक और मरीज हुआ स्वस्थ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गया। उसे अस्पताल से 14 दिन के लिए मोती नगर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इससे पूर्व अन्य 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से क्वारंटीन सेंटर भेजा जा चुका हैं।
बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी मरीज की दो बार लगातार रिपोर्ट निगेटिव आने और अन्य रिपोर्ट भी सामान्य आई थी, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर क्वारंटीन सेंटर भेजने का फैसला लिया गया। संबंधित रोगी की आठ अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उसे एसटीएच में इलाज के लिए लाया गया था। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन ने हर्ष जताया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में एसटीएच में कोरोना के 13 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 6 मरीज 21 अप्रैल और तीन मरीज 22 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिए गए थे। शनिवार को एक और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
एसटीएच में अब सिर्फ तीन मरीज भर्ती
एसटीएच में अब तीन कोरोना रोगी रह गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ लगातार रोगियों के इलाज में बेहतर से बेहतर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे रोगी भी जल्दी ठीक हो रहे है। उन्होंने कहा कि संभवत: रविवार को एक रोगी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और बाकी दो रोगी भी शीघ्र स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। इनके अलावा अन्य संदिग्ध कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने एवं कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया हैं। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. यतेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
कुमाऊंवासियों की कोरोना से लड़ने की क्षमता मजबूत
कुमाऊं में अब तक कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 लोग ठीक हो गए।
उम्मीद है कि रविवार को एक और मरीज ठीक हो जाएगा। यहां अल्मोड़ा का एक मरीज, ऊधमसिंह नगर जिले के चार मरीज और नैनीताल जिले के छह मरीज ठीक हो चुके हैं। कुमाऊं में कोरोना फैलने की दर भी कम है। यहां निगेटिव मामले कि दर 100 सैंपल प्रति केस तक पहुंच गई है। अभी तक जो रिपार्ट आई हैं वह राहत देने वाली है।
एसटीएच में 70 प्रतिशत मरीजों को किया ठीक
एसटीएच में कोरोना के अभी तक 14 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 70 प्रतिशत मरीज ठीक किए जा चुके हैं। यह दर राष्ट्रीय दर 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है।