फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Annual celebration of Mother's Glory

मनाया गया मदर्स ग्लोरी का वार्षिकोत्सव

Thu, 17 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 17 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Annual celebration of Mother's Glory

मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएफओ कहकशां नसीम, रिनेसां कालेज के एमडी आलोक गुंसाई ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


ग्राम टांडा स्थित मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर बच्चों ने अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी। इसमें नर्सरी के बच्चों ने आज की पार्टी मेरी तरफ से, कजरा मोहब्बत वाला, फर्स्ट कक्षा के बच्चों ने राधा नाचेगी, सेकेंड के बच्चों ने जर्मन डांस, थर्ड के बच्चों ने वंदेमातरम, चतुर्थ के छात्रों ने हम काले हैं तो क्या दिलवाले हैं गीत पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


वहीं कक्षा पांचवीं के बच्चों ने एक तेरा नाम है सांचा, छठी के बच्चों ने बेड़ू पाको बारो मासा, सातवीं के बच्चों ने महिला सशक्तिकरण, आठवीं के बच्चों ने फेन डांस, नवीं के छात्रों ने गंगा अवतरण, 10वीं के छात्रों ने नव दुर्गा, 11वीं के बच्चों ने यूज ऑफ मोबाइल की प्रस्तुति दी। जबकि 12वीं के छात्रों ने मंच संचालन किया। अंत में कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का प्रधानाचार्या मीना पांथरी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बेस्ट टीचर्स सुमन कठैत, बेस्ट इंसलाइज प्रिंसी भटनागर, बेस्ट स्टूडेंट गौरव सती को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संजय पांथरी, प्रबंधक दिनेश शर्मा, कमला, रेखा पपनै, बसंत जैन, विकास अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, वीके शर्मा, अमित कुमार, मनोज सर्कवाल, विजय भदूला, दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पराग अग्रवाल, करन पांडे, हेम बहुगुणा, राजू लटवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed