फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Announcement to stop taxi operations in Kumaon from tomorrow

Nainital News: कुमाऊं में कल से टैक्सी संचालन बंद रखने का एलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Announcement to stop taxi operations in Kumaon from tomorrow
टैक्सी यूनियन की बैठक में मौजूद लोग।
हल्द्वानी। महासंघ टैक्सी यूनियन (कुमाऊं मंडल) ने 12 अप्रैल से टैक्सी संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि टैक्सी मालिकों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व में मांगें उठाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार को स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर बैठक आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि फिटनेस फीस तय सरकारी दरों से अधिक ली जा रही हैं। प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर मनमानी की जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर ने करीब एक साल पहले बेलबाबा मंदिर के पास स्थित फिटनेस सेंटर पर छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ीं थीं। इसके बावजूद उसी संचालक को फिर से काम सौंप दिया गया। पदाधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय में ही फिटनेस की व्यवस्था किए जाने और स्वयं सरकार की ओर से ही इसे संचालित किए जाने की मांग की। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल शहर में टैक्सियों को अनावश्यक रोका जा रहा है। वहीं अन्य वाहन खुलेआम नैनीताल शहर में आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नैनीताल में प्रवेश पर पाबंदी है, तो सभी वाहनों पर यह नियम लागू होना चाहिए। बैठक में नैनीताल लेक का टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क बढ़ाने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन


यूनियन के उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर कल शनिवार से कुमाऊं भर की 70 हजार टैक्सियों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ठाकुर सिंह बिष्ट, भरतभूषण, महेश पांडे, दीपक, रमेश जोशी, दीपक चौधरी, मदन कुमार, चंचल सिंह, मदन कुमार, करतार सिंह, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed