{"_id":"6a6bb01de9b02f271e03b9df","slug":"announcement-to-boycott-assembly-elections-if-the-road-is-not-built-nainital-news-c-238-1-shld1023-128819-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क नहीं बनने पर चुनाव के बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क नहीं बनने पर चुनाव के बहिष्कार का एलान
Fri, 31 Jul 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर बैठक करते बजून-फगुनिया खेत के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
नैनीताल। आजादी के दशकों बाद भी विकास से महरूम न्याय पंचायत खुर्पाताल की ग्राम सभा बजून-फगुनिया खेत के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। फगुनिया खेत में महिला समूह और ग्रामवासियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि क्षेत्र को मुख्य मार्ग से नहीं जोड़ा गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि फगुनिया खेत को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता मात्र तीन किलोमीटर का है। कहा कि जिला मुख्यालय नैनीताल से इस गांव की दूरी महज 11 किलोमीटर है। इसके बावजूद आज तक यह सड़क स्वीकृत नहीं हो पाई है। भाजपा नेता हेम आर्य ने भरोसा दिलाया कि सड़क मार्ग की मांग को वह प्रमुखता से उठाएंगे। यहां गौरव गोस्वामी, जानकी कोटलिया, अनीता, नंदन सिंह, भूपाल सिंह, नीमा कनवाल आदि रहीं। संवाद