फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Announcement of strike in colleges today

महाविद्यालयों में आज से हड़ताल का ऐलान

Mon, 05 Feb 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 05 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशक, दो प्राचार्य समेत चार के निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों के तेवर जस के तस हैं। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सोमवार से महाविद्यालयों में हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। एमबीपीजी कॉलेज के नवगठित शिक्षक संघ ने भी सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज में प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के मंजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, प्रीतम सिंह और सुभाष चंद्र का कहना है कि उच्चशिक्षा निदेशक, प्राचार्यों और प्रोफेसर को निलंबित किया जाना गलत है। उन्होंने इसे सरकार की एकतरफा कार्रवाई बताया। उधर,  एमबीपीजी कॉलेज के नवगठित शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. शांति नयाल और महासचिव डॉ. बीएस भाकुनी ने कहा है कि शिक्षकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो महाविद्यालय के सभी शिक्षक भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद रविवार को भी महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय के जरूरी अभिलेख दुरुस्त करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन



 बता दें कि उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीएस मेलकानी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, देवीधुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएस उनियाल और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनके लोहनी को एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ प्रत्याशी रही छात्रा मीमांशा आर्या को गलत प्रवेश देने के आरोप में चार दिन पहले निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी देंगे धरना
 कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व और वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्चशिक्षा मंत्री पर गुरुजनों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। रविवार को बैठक कर उन्होंने चेतावनी दी है कि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो सोमवार को बुद्ध पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, हरेंद्र बोरा, डॉ. बीएस भाकुनी, डॉ. केदार पलड़िया, गिरीश चंद्र, जगमोहन चिलवाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, डॉ. हरीश बिष्ट, अनुपम कबड़वाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, प्रमोद कोटलिया, हुकुम सिंह कुंवर, विजय सिजवाली, सुरेंद्र सिंह बर्गली आदि मौजूद रहे। 


बीए प्रथम सेमेस्टर के समाजशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई
 एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को बीए प्रथम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। शिक्षकों ने महाविद्यालय में पहुंचकर खुद ही कक्षा कक्ष खोले और परीक्षा संपन्न कराई। परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed