{"_id":"60f09e728ebc3e87ce29459b","slug":"anm-who-is-vaccinated-injured-after-falling-fan-halduchod-news-hld431316943","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगा रहीं एएनएम सिर पर पंखा गिरने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगा रहीं एएनएम सिर पर पंखा गिरने से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़/लालकुआं। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में बृहस्पतिवार को वैक्सीनेशन के बीच एएनएम के सिर पर पंखा गिर गया। हादसे में वह चोटिल हो गई। एएनएम को इलाज के लिए तुरंत हल्द्वानी भेजा गया। करीब आधा घंटे तक वैक्सीनेशन का कार्य बाधित रहा।
प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में इन दिनों वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे एएनएम अंशी शाह केंद्र में लोगों को वैक्सीन लगा रहीं थीं। इसी दौरान कक्ष की छत में लगा पंखा चलते-चलते अचानक उनके सिर पर गिर पड़ा। पंखा सिर में लगते ही एएनएम गश जमीन पर गिर पड़ीं। इससे केंद्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान वैक्सीन लगवा रहा व्यक्ति भी घबरा गया। लोगों ने घायल अंशी को उठाकर कुर्सी में बैठाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि चोटिल एएनएम को प्राथमिक इलाज और अन्य जांचों के लिए हल्द्वानी भेजा गया। दोपहर बाद दूसरी एएनएम से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया। संभवत: विद्यालय कक्ष में लगे सीलिंग फैन के कुंडे का नट ढीला हो गया होगा। नट निकलने से पंखा नीचे गिर गया होगा।