फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ankita topped in the open category and Niharika topped in the school category.

Nainital News: ओपन वर्ग में अंकिता और विद्यालय वर्ग में निहारिका अव्वल

Sun, 26 Oct 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ankita topped in the open category and Niharika topped in the school category.
नैनीताल। कुमाऊंनी लोक कला ऐपण को विद्यार्थियों के मध्यम से आगे बढ़ाने तथा भविष्य में भी लोक परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से साह चौधरी समाज के सहयोग से द्वितीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल एवं 12वीं चन्द्र लाल साह मेमोरियल अंतर विद्यालय ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता ओपन एवं स्कूल वर्ग में रखी गई थी जिसमें 60 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

वृंदावन स्कूल सभागार में हुई प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में अंकिता भंडारी पहले, अंगिका पंत दूसरे, हादीया अंसारी तीसरे, यशस्वी रावत चौथे तथा हर्षिता शर्मा पांचवें स्थान पर रहीं जबकि विद्यालय वर्ग में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की निहारिका साह पहले, सनवाल स्कूल की अस्मिता परिहार दूसरे, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की दिशा कत्यूरा तीसरे, इसी विद्यालय की कार्तिका बिष्ट चौथे व एमएल साह बाल विद्या मंदिर की गीतांजलि हाल्सी पांचवें स्थान पर रहीं। राइंका बगड़ की निकिता पांडेय व बिशप शॉ की सौम्या खोलिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में ब्रिज मोहन जोशी, सुधा साह, मंजू साह, जानकी साह, शीला साह रहे। मुख्य अतिथि प्रभात साह गंगोला ने विद्यार्थियों को मूल ऐपण कला की बारीकियां सिखाईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राखी साह, साह चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी, मनोज साह, विमल साह, मयंक साह, हर्ष साह, मोहित साह, पार्थ साह, किशन लाल साह, हितेश साह, भारती साह आदि मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र साह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed