फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   animal Fat seized in kichcha

Nainital News: जानवरों की चर्बी से बना 205 कनस्तर घी बरामद

Thu, 28 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
animal Fat seized in kichcha
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने सिरौलीकलां गांव में एक पिकअप और गोदाम से चर्बी को पिघलाकर बनाया 205 कनस्तर घी किया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दरऊ, कल्याणपुर, टांडा, चारबीघा आदि जगहों से गाय और भैंस की चर्बी को खरीदते थे और फिर उससे घी तैयार कर हापुड़ के अलावा स्थानीय दुकानदारों को बेचते थे।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया किमुखबिर की सूचना पर पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सिरौलीकलां से एक पिकअप से 200 और गोदाम से पांच कनस्तर चर्बी से बना घी बरामद किया है। कनस्तरों में बड़ी कंपनी के चिट लगी थीं। टीम ने एक बड़ा इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया। मामले में इकबाल साबरी निवासी वार्ड 12 किच्छा, नईम कुरैशी निवासी वार्ड 15 किच्छा, पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद निवासी यासीन मलिक और मो. आलम को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर होगी जांच एसएसपी
किच्छा। पुलिस के अनुसार गाय और भैंस की चर्बी से तैयार नकली घी बाजार में 1000 रुपये प्रति कनस्तर की दर से बेचा जाता था। बरामद माल की कीमत 2.05 लाख आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की चर्बी से बने घी को त्योहारी सीजन में स्थानीय बाजार में खपाने की योजना थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक आरोपियों द्वारा जिन स्थानीय दुकानदारों को यह घी देने की बात कही जा रही है उनकी भी जांच कराई जाएगी। घी के सैंपल परीक्षण के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed