{"_id":"659efefd7979328faa0f3d17","slug":"angry-people-surrounded-the-mla-on-the-issue-of-road-construction-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2402-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क निर्माण के मुद्दे पर नाराज लोगों ने विधायक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क निर्माण के मुद्दे पर नाराज लोगों ने विधायक को घेरा
Thu, 11 Jan 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट क्षेत्र में सड़क विवाद में विधायक सरिता आर्या का घेराव करते लोग।
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के लोहली-चमड़िया मोटर मार्ग पर विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क निर्माण के मामले में बुधवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंची विधायक सरिता आर्या का भी ग्रामसभा के लोगों ने घेराव कर दिया।
विधायक का घेराव करने की सूचना मिलते ही तहसीलदार मनीषा मरकाना, पटवारी विजय नेगी, एएसआई गिरीश टम्टा, प्रयाग जोशी, राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। विवाद के दौरान एक पक्ष ने बताया कि उनकी ग्रामसभा अब तक सड़क से वंचित है। उन्होंने जल्द सड़क बनाने की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि मार्ग बनाने का कार्य ग्राम सभा के गधेरे से किया जा रहा है जिसमें बरसात के समय उनके घरों को खतरा बना रहता है। ऐसे में मार्ग का कार्य नहीं किया जाना चाहिए। विधायक सरिता आर्य के काफी समझाने के बाद दोनों पक्षों में सड़क निर्माण के कार्य को लेकर राजस्व विभाग के सर्वे के बाद काम करने पर सहमति बनी। विधायक सरिता आर्य ने तहसीलदार मनीषा मरकाना से पहले पूरे मार्ग का सर्वे कर नापजोख करने के बाद कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान भुवन दानी, हरीश बिष्ट, कुंवर सिंह, पंकज दानी, सोबन सिंह, मदन मेहरा, दलीप बोहरा, रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट आदि रहे।