फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   anger. stop. procession. Hanuman. Chalisa. were recited.

Nainital News: नहीं थमा आक्रोश, जुलूस-हनुमान चालीसा का चला दौर

Sat, 03 May 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
anger. stop. procession. Hanuman. Chalisa. were recited.
चित्रगुप्तचार्य सच्चिदानंद महाराज और उनके समर्थकों के पहुंचने पर गिरी बैरिकेडिंग। संवाद
नैनीताल। बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बुधवार को हुए बवाल के तीसरे दिन शुक्रवार को बाजार खुल गया, लेकिन आक्रोश नहीं थमा। महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ चित्रगुप्ताचार्य डाॅ. सच्चिदानंद महाराज के अनुयायियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। चित्रगुप्ताचार्य और उनके समर्थकों को रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

सुबह नैनीताल पीपुल्स फोरम से जुड़े अधिवक्ता कैलाश जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने डांठ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त को दिया। उसमें दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान काे जल्द सजा दिलाने की मांग की। कई महिलाओं ने जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद वृंदावन के श्री चित्रागुप्ताचार्य पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज के साथ उनके कई समर्थक गाड़ी पड़ाव पहुंच गए। यहां डॉ. सच्चिदानंद महाराज को पुलिस ने कोतवाली की तरफ बढ़ने से रोका तो उनके समर्थकों से धक्कामुक्की हो गई। समर्थकों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड गिरा दिए। आगे बढ़ने पर दोबारा पुलिस ने रोका तो वहां भी धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। यहां उनके समर्थकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। डीएसए मैदान में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरकर घायल हुए डॉ. सच्चिदानंद महाराज
पुलिस के रोकने के दौरान डॉ. सच्चिदानंद महाराज गिरकर घायल हो गए। उनका चश्मा भी खो गया। बाद में उन्हें उठाया गया।

नमाज के दौरान तैनात रही पुलिस-प्रशासन की टीम
जुमे की नमाज के मद्देनजर मल्लीताल कोतवाली के नजदीक मस्जिद के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही। एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम नवाजिश खलिक, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ भवाली प्रमोद साह, सीओ लालकुआं दीपशिखा, सीओ हल्द्वानी सुमित पांडे एसएसबी और पुलिस कर्मियों के साथ डटे रहे।

नमाज के बाद नहीं लगने दी भीड़
मस्जिद कमेटी ने नमाज के दौरान लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की थी। नमाज के बाद कमेटी ने एक-एक कर सभी को उनके घर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed