फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger over rape of a teenager in Champawat

Nainital News: चंपावत में किशोरी के साथ दुष्कर्म पर उबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anger over rape of a teenager in Champawat
नैनीताल/रामनगर/भीमताल/भवाली। चंपावत में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेसियों ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। यहां नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे, सभासद अंकित चंद्र, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा व जेके शर्मा मौजूद रहे। उधर, रामनगर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लखनपुर चुंगी पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने महिला अपराध बढ़ने पर मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा देने की मांग की। इस दौरान अमित कुमार आर्य, अब्दुल रहमान, चेतन पंत, आरिश सिद्दीकी, ललित जोशी,समीर हसनी आदि रहे। भीमताल में बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान राकेश बृजवासी, भावेश नेगी, सूरज बोहरा, स्वप्निल जोशी, हर्षवर्धन नौलिया आदि मौजूद रहे। भवाली में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed