फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger expressed over handing over IMPCL factory to private hands

Nainital News: आईएमपीसीएल फैक्टरी को निजी हाथों में सौंपने पर जताया रोष

Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over handing over IMPCL factory to private hands
रामनगर। राज्य आंदोलनकारियों ने मोहन स्थित आईएमपीसीएल फैक्टरी को निजी हाथों में सौंपने पर कड़ा विरोध जताया है। यह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की एकमात्र आयुर्वेदिक व यूनानी दवा कंपनी है।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने बृहस्पतिवार को लखनपुर में एक बैठक की। इसमें धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कंपनी मुनाफा दे रही थी। इसके बावजूद मोदी सरकार ने इसे एक निजी कंपनी को कौड़ी के दामों पर बेच दिया। इस कदम से स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के रोजगार पर संकट आ गया है। किसानों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। यहां प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर जोशी, इंद्र सिंह मनराल, अनिल अग्रवाल खुलासा, हाफिज सईद अहमद,नवीन नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed