फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger at seeing dilapidated vehicles that came for fitness at ATS

Nainital News: एटीएस पर फिटनेस के लिए आए वाहन जर्जर देख नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Anger at seeing dilapidated vehicles that came for fitness at ATS
​एटीएस सेंटर पर फिटनेस के लिए आई बस का हाल। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बेल बाबा स्थान के समीप एटीएस (स्वचालित परीक्षण स्टेशन) पर वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने में खेल होने की शिकायत पर आरटीओ संदीप सैनी शुक्रवार को अचानक जांच करने पहुंच गए। वहां उन्हें बाहर ही ऐसी कई बसें व अन्य वाहन मिल गए, जो पहली ही निगाह में पास होने लायक नहीं थे। इस स्थिति पर वह काफी नाराज हुए।
विज्ञापन


ऑटो, ट्रक, टैक्सी यूनियनों के शिकायतों के बाद आरटीओ ने अफसरों के साथ सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उस समय मिले 20 वाहन की हालत देखी। केवल एक स्कूल बस और एक कार टैक्सी अच्छी कंडीशन में थी। बाकी वाहनों में से किसी की सीट ठीक नहीं थी तो किसी में दूसरी कमी साफ दिखाई दे रही थी। किसी-किसी की तो स्टेयरिंग ही ढीला था। दो डंपर के टायर ही काफी घिसे हुए थे, उसकी हेडलाइट और वाइपर गायब थे। दो ऑटो की सीटों की हालत खराब थी। एक कैंटर के भी टायर घिसे हुए थे। जबकि एक पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। रोडवेज की दो बसों के हॉर्न नहीं बज रहे थे।
विज्ञापन


भौतिक सत्यापन पर दिया जोर
आरटीओ ने सेंटर मैनेजर राजू जोशी को निर्देश दिया कि सेंटर में अंदर जाने से पहले वाहन की भौतिक स्थिति की जांच की जाए। वाहन स्वामी को लिखित में मोटर वाहन नियमावली में इंगित कमियां दी जाएं। सुधार के बाद वाहन लाने पर ही फिटनेस जांच की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटिका में नहीं मिली कोई शिकायतपत्र
सेंटर के बाहर लगी शिकायत पेटिका को भी खोलकर देखा गया। इसकी चाबी एआरटीओ (प्रशासन) के नियंत्रण में है। पेटिका में कोई शिकायतपत्र नहीं मिला। सेंटर मैनेजर को निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन से अतिरिक्त शुल्क वसूली किसी भी दशा में न की जाए।



जिन वाहनों को हमारे द्वारा भौतिक निरीक्षण में अनफिट घोषित किया गया है, उनकी फिटनेस एटीएस में गाड़ी ठीक करवाने के बाद ही होगी। इसके पहले उसके फोटोग्राफ्स भी संरक्षित किया जाना जरूरी है। -संदीप सैनी, आरटीओ कुमाऊं

एटीएस सेंटर पर फिटनेस के लिए आई बस का हाल। अमर उजाला

एटीएस सेंटर पर फिटनेस के लिए आई बस का हाल। अमर उजाला- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed