फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger among employees due to non-regularization of Upanal employees

Nainital News: उपनल कर्मचारियों को नियमित न करने से कर्मचारियों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Anger among employees due to non-regularization of Upanal employees
हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में उपनल कर्मचारियों को नियमित न करने से कर्मचारियों में रोष दिखा। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में आए उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर खुशी जताई।
विज्ञापन

नीरज हैड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व में उपनल कर्मचारियों को नियमित करने का समर्थन किया था लेकिन अब सरकार ने मामले में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। कहा कि इससे कर्मचारियों में असंतोष है। प्रदेश सलाहकार मनोज जोशी ने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से हजारों कर्मचारी विभिन्न विभागों और निगमों में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने के नियम के बावजूद उपनलकर्मियों के हितों की अनदेखी की गई। बैठक में विनय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन भट्ट, कोषाध्यक्ष तेजा सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री श्याम सिंह मेवाड़ी, विनोद बिष्ट, विनोद जोशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed