फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anganwadi workers roared even in the rain

Nainital News: बारिश में भी गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 02 Mar 2024 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Mar 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers roared even in the rain
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच सूत्री मांगों को लेकर बारिश में भी हड़ताल पर डटी रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं करती है तो भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन

शनिवार को तेज बारिश के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये, टेक होम राशन को केंद्र तक पहुंचाने की ढुलान की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन, रिचार्ज किए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने आदि की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में शशिप्रभा, दीपा पांडे, लक्ष्मी, ज्योति, पार्वती देवी, दीपा बिष्ट, हेमा जोशी, सुनीता, प्रेमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

इधर टनकपुर में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहां रजनी बिष्ट, विजय लक्ष्मी, देवकी सामंत, जानकी महर, निर्मला बोहरा, भारती कश्यप, सुधा देवी, हेमलता गड़कोटी, भगवती देवी, विमला, राधा देवी, ममता देवी, ललिता, हीरा, गीता देवी, ललिता परंगाई, विमला चौड़ाकोटी, बबीता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट और बाराकोट में आंगनबाड़ी वर्कर्स का कार्य बहिष्कार 13वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भारी बारिश के बावजूद तहसील परिसर में संगठन की ब्लाॅक उपाध्यक्ष उषा कुंवर के नेतृत्व के नेतृत्व में न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय आदि को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में कविता पंत, जानकी देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, मीना मुरारी, मीनाक्षी देवी, अनीता देवी, ज्योति देवी, तुलसी देवी, हेमा देवी, कुंती देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद

गणाई गंगोली में भी किया गया प्रदर्शन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। चार सूत्री मांगों को लेकर गणाई गंगोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदाेलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष शांति देवी, अनीता पांडेय, दुर्गा पांडेय, आनंदी डोबाल, मीना कार्की, नीता डोबाल, मंजू डोबाल, कविता बिष्ट, यमुना बोरा, आशा कोहली, मंजू मेहता, आशा सूंठा, मीना उपाध्याय, सोनी, अनीता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed