{"_id":"5783e3ec4f1c1b117a13dcc0","slug":"and-there-was-a-day-bear-hunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर होती रही भालू की खोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर होती रही भालू की खोज
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी झील में रविवार को नजर आए भालू की धरपकड़ के लिए वन विभाग की दो टीमें सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश करती रहीं, लेकिन देर शाम तक भालू का कहीं अता-पता नहीं चला। इधर, नगर और आसपास के क्षेत्रों में भालू को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को यहां जू रोड से होकर आए भालू ने प्रशांत होटल और वृंदावन गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की थी। उसके बाद माल रोड में उतरा भालू झील में तैरते हुए पाषाण देवी मंदिर के पास ठंडी सड़क से होते हुए अयारपाटा के जंगल की ओर चला गया था। तभी से वन विभाग की टीमें भालू की खोजबीन में लगी हुई हैं। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि विभाग की दो टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भालू की खोजबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
सोमवार को हीरा सिंह शाही और हरीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नारायण नगर और खुर्पाताल क्षेत्र के जंगल में और महेंद्र सिंह घिल्डियाल व संतोष गिरी के नेतृत्व में गठित टीम ने लैंडसैंड, टिफन टॉप और आयरपाटा क्षेत्र के जंगलों में भालू की तलाश की, लेकिन भालू कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि भालू की खोजबीन का काम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
इधर, नगर और आसपास के क्षेत्रों में भालू को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सोशल मीडिया में भालू की झील में तैरते हुए और अन्य फोटो सोमवार को भी खूब शेयर हुईं। इधर, देर किसी ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर बताया कि भालू को शेरवुड कॉलेज में एक कमरे में बंद कर दिया गया है। चिड़ियाघर के पूर्व वन क्षेत्राधिकारी मनोज साह ने भालू को कमरे में बंद करने की खबर को कोरी अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को भालू कहीं नजर नही आया।