फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anand Kumar, the founder of Super Thirty, gave attractive tips to youth through career counseling at Century Paper Mill.

सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार ने सेंचुरी पेपर मिल में युवाओं को कैरियर काउंसलिंग कर आकर्षक टिप्स दिए।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Anand Kumar, the founder of Super Thirty, gave attractive tips to youth through career counseling at Century Paper Mill.
सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार सेंचुरी पेपर मिल में युवाओं को कैरियर काउंसलिंग टिप्स देते हु? - फोटो : LALKUAN
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर प्रबंधन के आह्वान पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने लालकुआं सीपीपी मिल परिसर में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं को कम्यूनिटी सेंटर में आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए टिप्स दिए। जिज्ञासु छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे जिनका बिंदुवार उन्होंने जवाब दिया तथा उनकी कॅरियर काउंसिलिंग भी की। बता दें कि आनंद कुमार बिहार की राजधानी पटना में सुपर-30 नामक आईआईटी कोचिंग संस्थान के जन्मदाता एवं कर्ताधर्ता है। वह रामानुज स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स नामक संस्थान का भी संचालन करते हैं। वर्ष 2009 में पूर्व जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फूजिवारा ने सुपर 30 इंस्टीट्यूट पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी। इसी वर्ष नेशनल जियोग्राफिक चैनल द्वारा भी आनंद कुमार के सुपर 30 का सफल संचालन एवं नेतृत्व पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई हैं। उन्हें भारत सरकार से भी कई सारे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके है और उनके इस सुपर 30 अभियान के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी आनंद कुमार को सम्मनित किया। आनंद कुमार के इस ‘सुपर 30’ अभियान पर मार्च 2009 में डिस्कवरी चैनल पर एक घंटे की डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गयी थी। उनकी इस जबरदस्त कहानी को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में भी प्रकाशित किया गया था। गरीब बच्चो को आईआईटी-जेईई की कोचिंग देने के लिए उनका नाम सन 2009 में लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया है। उनका जो सुपर 30 अभियान था उसे ‘टाइम’ मैगजीन में ‘बेस्ट ऑफ़ एशिया 2010’ की सूची में भी शामिल किया गया था। 2010 में उन्हें इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड डॉक्यूमेंटेशन इन सोशल साइंसेज आईआरडीएस की तरफ़ से ‘रामानुजन अवार्ड’ दिया गया था। गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर एक फ़िल्म बन रही है। इस फिल्म में उनका किरदार जाने-माने अभिनेता रितिक रोशन ने निभाया है। इधर सेंचुरी पेपर के एचआर हेड अरुण प्रकाश पांडे ने बताया कि आनंद कुमार को सेंचुरी प्रबंधन की विशेष पहल पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed