फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An FIR has been registered against three people, including the CEO of the investment company.

Nainital News: इनवेस्टमेंट कंपनी के सीईओ सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against three people, including the CEO of the investment company.
हल्द्वानी। 25 से 30 माह में रकम दोगुनी करने का लालच देते हुए देवलचौड़-आनंदा एकेडमी रोड स्थित जीएसएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड कंपनी के सीईओ और निदेशकों ने लोगों से 35 करोड़ से ज्यादा की धनराशि निवेश कराई। जब निवेशकों ने पैसे मांगे तो वह टरकाने लगे। पीड़ित मुखानी के पार्थ पराशर की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में कंपनी के सीईओ विमल रावत और उसकी निदेशक पत्नी रूबी रावत के साथ ही एक अन्य निदेशक अनूप कंडारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पार्थ पराशर निवासी कपिल काॅलोनी बड़ी मुखानी ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से कहा कि जीएसएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी संचालित है। इसके सीईओ विमल रावत, निदेशक रुबी रावत और अनूप कंडारी हैं। तीनों लोगों ने उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दो किस्तों में दस लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में डाले। इसके बदले उन्हें एक एग्रीमेंट पेपर भी दिया गया।
विज्ञापन

इसमें उल्लेख था कि हर माह मूलधन का चार प्रतिशत और ब्याज का चार प्रतिशत उन्हें दिया जाएगा। शुरुआत कुछ महीनों तक कंपनी ने 1.90 लाख रुपये दे भी दिए लेकिन बाद में बची रकम देने में कंपनी के सीईओ व अन्य आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकादा करने पर उन्होंने फोन बंद कर लिए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीईओ, उसकी पत्नी व एक अन्य निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed